इस्राईल ने हमास संगठन के साथ होने वाले समझौते के अंतर्गत शेष 550 फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को रिहा किया है।हमास और ज़ायोनी शासन के बीच हुए समझौते के अनुसार हमास ने इस्राईली सैनिक गिलआद शालीत को रिहा किया जिसके बाद इस्राईल को 1 हज़ार 70 क़ैदियों को रिहा करना पड़ा। इस्राईल ने पहली बार में 477 फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को रिहा किया था जबकि शेष 550 क़ैदी आज रिहा किए गए।हमास संगठन ने कहा है कि हमने बीस प्रतिशत फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को इस्राईल की जेलों से रिहा करवा लिए हैं और शेष क़ैदियों की रिहाई के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे।
.........
166